ईओ हत्कायाकांड का हुआ खुलासा चालक ही निकला हत्यारा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 02, 2026
- 47 views
रोहतास।डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या के मामले में उनकी पत्नी बबिता कुमारी ने रविवार को बारुण थाना में लिखित आवेदन देकर गाड़ी चालक मिथिलेश कुमार को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने IPC की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बबिता कुमारी ने आवेदन में बताया कि 1 अगस्त 2026 की रात करीब 9:19 बजे चालक मिथिलेश कुमार ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके पति अब नहीं रहे। पहले लगा कि छोटी-मोटी चोट लगी होगी, लेकिन बाद में पता चला कि उनकी सांस नहीं चल रही थी। पत्नी ने आरोप लगाया कि मिथिलेश पहले भी उनके पति से गाली-गलौज करता था और उसे प्रताड़ित करता था। हाल में विमल कुमार ने उसकी नौकरी से हटाने की बात भी कही थी। इसी कारण उसने साजिश के तहत हत्या की। चालक डेहरी थाना क्षेत्र के कऊआ सोनप गांव निवासी मिथिलेश कुमार है।पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बताया कि पूछताछ में चालक ने कई बार अपना बयान बदला फिर कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। उसने बताया कि रास्ते में तनाव के बाद लोहे के रॉड से वार कर हत्या की और सबूत मिटाने के लिए पहले दुर्घटना की कहानी रचने को सोची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। गोताखोरों की मदद से हत्या में इस्तेमाल रॉड को नहर से बरामद किया गया है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।


रिपोर्टर