रतुबिगहा में दो पक्षों की मारपीट, 2 FIR दर्ज, 13 आरोपी गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 03, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी(रोहतास)--- अनुमंडल के डालमियानगर थाना अंतर्गत ग्राम रतुबिगहा में 2 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना के बाद डालमियानगर थाने में दोनों पक्षों की आवेदन पर दो अलग-अलग काण्ड दर्ज किए गए।
दिनांक 02.08.26 दर्ज काण्ड संख्या 168/26 इस काण्ड में BNS की धारा 191(2)/190/126(2)/115(2)/118(1)/109/352 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसमें पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रमोद राम 52 वर्ष पिता राजा राम, विशाल कुमार 20 वर्ष पिता प्रमोद राम, धनंजय कुमार 35 वर्ष पिता सुगन राम, महेन्द्र राम 49 वर्ष पिता बहादूर राम, सावन कुमार 20 वर्ष पिता सिकेन्द्र राम, सुनील राम 35 वर्ष पिता स्व. सरजन, बहादूर राम 72 वर्ष पिता स्व. चरित्र राम और विद्यासागर 25 वर्ष पिता प्रमोद राम शामिल हैं।वहीं काण्ड संख्या 169/26 दर्ज काण्ड में धारा 191(2)/190/126(2)/115(2)/109/324(2) BNS 2023 लगाई गई है। इसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय राम 40 वर्ष पिता स्व. सोनालाल राम, सिकेन्द्र राम 36 वर्ष पिता वेशलाल राम, अरविन्द राम 23 वर्ष पिता भोला राम, बिहारी राम 45 वर्ष पिता स्व. ढालू राम और राहुल राम 33 वर्ष पिता संजय राम हैं।
सभी गिरफ्तार लोग ग्राम रतुबिगहा, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।


रिपोर्टर