डालमियानगर थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, एक बालक निरुद्ध
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 07, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डालमियानगर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या *163/26* में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कांड में हत्या के प्रयास समेत BNS की कई गंभीर धाराएं लगी हुई हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त *सतेन्द्र पासवान, पिता - राजेंद्र पासवान* को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मामले में संलिप्तता के आरोप में *एक बालक को भी निरुद्ध* किया गया है। निरुद्ध बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस कांड में भारतीय न्याय संहिता की *धारा 126(2), 115(2), 109, 74, 303(2), 352, 351(2) एवं 3(5)* लगाई गई हैं। इनमें हत्या का प्रयास, चोरी, आपराधिक अभित्रासन, महिला की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से हमला जैसी धाराएं शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और *अग्रिम विधिक कार्रवाई* की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।


रिपोर्टर