मक़सदपुर कररिया में विधिक सहायता क्लीनिक का उद्घाटनः जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने न्याय सुलभबनाने के लिए उठाया कदम

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर---- जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश संजय अग्रवाल के निर्देश पर मक़सदपुर कररिया गांव में विधिक सहायता क्लीनिक का उद्घाटन किया गया है। इसका उद्घाटन प्राधिकार के सचिव ललन कुमार ने किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश ललन कुमार ने बताया कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य आम जनता को उनके घर के समीप ही मुफ्त कानूनी सहायता, सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि इस क्लीनिक में समाज के अत्यंत गरीब, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और वंचित वर्गों को पूरी तरह से मुफ्त कानूनी सलाह दी जाएगी। यहां निशुल्क कानूनी परामर्श उपलब्ध होगा।

क्लीनिक के सुचारू संचालन के लिए पैरा लीगल वालंटियर (Plv) की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये वालंटियर निर्धारित दिनों पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर के छोटे विवादों को आपसी सुलह-समझौते और मध्यस्थता के जरिए लोक अदालत के माध्यम से निपटाना है। इससे ग्रामीण अदालती मुकदमों के बोझ से बच सकेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट