मेहतर सेवा संघ बिहार में बड़ा फेरबदल, पटना में डॉ. सिन्टू, भोजपुर में टुन टुन और कैमूर में विपिन राउत बने जिलाध्यक्ष
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 22, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।मेहतर सेवा संघ, बिहार ने संगठन विस्तार को लेकर तीन जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन राम ने पटना से डॉ. सिन्टू कुमार को पटना जिला, डुमरी-भोजपुर निवासी टुन टुन राउत को भोजपुर जिला और भभुआ निवासी विपिन राउत को कैमूर जिला का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन राम ने कहा कि तीनों का संघ और समाज के प्रति समर्पण अतुलनीय रहा है, इसी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि भोजपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कवल राम के अस्वस्थ रहने के कारण उनकी सहमति से यह परिवर्तन किया गया है। राम कवल राम जिला संयोजक के पद पर बने रहेंगे।
नियुक्ति के बाद प्रदेश संयोजक अखिलेश्वर राम, सुधीर राउत, मंजू देवी, वीर बसंत लाल, राजकुमार राउत सहित सभी जिला अध्यक्षों ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि इससे संगठन और अधिक सबल व सशक्त होगा।


रिपोर्टर