दिव्यांग बच्चों के मूल्यांकन एवं सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविर आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 22, 2026
- 2 views
रोहतास।दिव्यांग बच्चों के मूल्यांकन एवं सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन सासाराम के पीएमश्री हाई स्कूल,चौखंडी पथ में किया गया। शिविर में चेनारी, नोखा,कोचस,शिवसागर एवं सासाराम प्रखंड के कुल 91 दिव्यांग बच्चे एवं उनके अभिभावक शामिल हुए। इनमें 9 दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की गयी, जबकि 20 बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित किया गया। इसके अतिरिक्त 11 बच्चों का यूडीआईडी कार्ड पूर्व में ही.बना हुआ था।
शिविर में सदर अस्पताल, सासाराम के चिकित्सकों की टीम द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी जाँच की गयी। साथ ही बिहार शिक्षा परियोजना की टीम द्वारा बच्चों का मूल्यांकन, आवश्यक जानकारी एवं विभागीय प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने,उनकी पहचान एवं मूल्यांकन करने,यूडी आईडी कार्ड बनाने तथा आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित करना रहा।


रिपोर्टर