डालमियानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब कांड के आरोपी और NBW वारंटी गिरफ्तार


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।डालमियानगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो बड़ी गिरफ्तारियां की हैं।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि *कांड संख्या 152/26, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियुक्त रामसूरत चौधरी, पिता स्व. पुनर्वासी चौधरी, ग्राम मकराइन को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।


वहीं दूसरी कार्रवाई में माननीय न्यायालय, अनन्य विशेष उत्पाद न्यायालय-01 सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सासाराम द्वारा निर्गत NBW वारंट के वारंटी *विनोद चौधरी, पिता विष्णु चौधरी, ग्राम मकराइन* को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट