RPF की बड़ी कार्रवाई - 51 हजार का चोरी का रेल लोहा बरामद, दो गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 29, 2026
- 37 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
नबीनगर(औरंगाबाद)---- रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नबीनगर को मालगाड़ी से लोहा चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है।
आरपीएफ नबीनगर एवं सीआईबी गया की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 51 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया रेल लोहा और तांबा बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
निरीक्षक राम विलास राम को सूचना मिली थी कि सीगसीगी स्टेशन के पास से मालगाड़ी से रेलवे का लोहा चोरी हो रहा है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बिश्रामपुर स्थित प्रभु साव की कबाड़ दुकान पर छापा मारा। वहाँ से भारी मात्रा में रेलवे का चोरी का सामान बरामद हुआ और सामान खरीदने वाले अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया।
अनिल की निशानदेही पर नौकाडीह दरूआ गांव से चोरी में संलिप्त मुख्य आरोपी मुकलेश चौधरी (26), पिता अर्जुन चौधरी को उसके घर से भारी मात्रा में चोरी के लोहे के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों को रेलवे न्यायालय डाल्टेनगंज में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फरार कबाड़ संचालक प्रभु साव व अन्य संलिप्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।


रिपोर्टर