6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने विभिन्न स्थलों का लिया जायजा


रोहतास।बिहार के मुख्यमंत्री के 6 अक्टूबर को रोहतास आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है।

इसी क्रम में आज *जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा* ने जिले के विभिन्न कार्यक्रम स्थलों, हेलीपैड और सभा स्थल का निरीक्षण किया और जायजा लिया। डीएम के साथ जिले के तमाम वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और मंच निर्माण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में तैयारी जोरों पर है। प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट