गंडक में बाढ़ के बीच वायुसेना का राहत अभियान, एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने पहुंचाई 10 टन राहत सामग्री

सारण के चकिया, पृथ्वीपुर, सतजोड़ा, करचोलिया और मकेर में पहुंचाई गई आवश्यक सामग्री...

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार

 पटना: गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर और तटबंधों में टूट के बाद भारतीय वायुसेना ने बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए त्वरित अभियान चलाया। मध्य वायु कमान के एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों को 2 अक्टूबर को अल्प सूचना पर राहत कार्य के लिए तैनात किया गया।

पटना से संचालित इस अभियान के दौरान वायुसेना के दल ने दिनभर उड़ान भरकर सारण जिले के चकिया, पृथ्वीपुर, सतजोड़ा, करचोलिया और मकेर सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 10 टन आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई।


विषम मौसम, कठिन भूभाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच चलाए गए इस अभियान से बाढ़ प्रभावित लोगों को जरूरी सहायता मिली। आपदा की स्थिति में नागरिक प्रशासन को सहयोग देने और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने की भारतीय वायुसेना की प्रतिबद्धता इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर सामने आई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट