पिपरी गांव के पास से अज्ञात शव बरामद


रोहतास। जिले के नटवार थानाक्षेत्र के पिपरी गाँव के पास साथ लाइन नहर-चाट से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शव के पास से एक जोड़ी लेडी चप्पल,एक पैर का पायल,एक स्प्राइट की बोतल, एक चूहा मारने वाली दवा का खुला हुआ रैपर भी मिला है। शव-स्थान पर वुमेटिंग की तरह फैला हुआ पाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बिक्रमगंज एवं एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। पुलिस मृत्यु के कारणों और अज्ञात शव को ज्ञात करने में जुटी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट