उपविकास आयुक्त ने तिलौथू प्रखंड का औचक निरीक्षण किया


रोहतास। मंगलवार को डॉ० आकांक्षा आनंद, उप विकास आयुक्त रोहतास, सासाराम, की अध्यक्षता में तिलौथू प्रखंड का औचक निरीक्षण भ्रमण तथा विकासात्मक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मनीष कुमार, जिला विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदा०, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (LSBA), आवास पर्यवेक्षक तथा आकांक्षी प्रखंड फेलो उपस्थित हुए।

उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में जल्द से जल्द शेष आवास पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत user charge collection, door to door waste collection पर जोर दिया गया। VBGRAMG के तहत नई योजनाओं पर चर्चा की गई। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। 

समीक्षा के क्रम में एसडीएम डेहरी को तिलौथू प्रखंड अंतर्गत सभी unregistered नर्सिंग होम तथा अवैध अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को बंद करने हेतु निर्देशित किया गया। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अन्तर्गत सूचकांक Live Bharat Net के शून्य रहने पर बीएसएनएल पदाधिकारी मुख्य परिचालन पदा० को जल्द से जल्द आरंभ करने हेतु निर्देश दिया गया।

तिलौथू प्रखंड में लोकल फोर वोकल के तहत गरमा धान एवं मूँगफली की खेती के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी तिलौथू को आवश्यक निर्देश दिया गया। गर्भवती महिलाओं के सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के लिए आधार कैंप तथा जल्द से जल्द आंगनवाड़ी केंद्रों पर पीने के पानी तथा शौचालयों की व्यवस्था करने के लिए बोला गया। समीक्षा बैठक के उपरांत उप विकास महोदया के द्वारा मध्य विद्यालय पतलुका, एचडब्लूसी पतलुका एवं आँगनबाड़ी केन्द्र पतलुका का भौतिक निरीक्षण किया गया।

एचडब्लूसी में मरीजों से वार्तालाप की गई तथा दवा वितरण का निरीक्षण किया गया। एचडब्लूसी को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रखंड चिकित्सा प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिया गया।

मध्य विद्यालय पतलुका में उप विकास आयुक्त, सासाराम की अध्यक्षता में आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर चेतना सत्र का शुभारंभ किया गया तथा सभी विद्यार्थियों के समग्र विकास, सामान्य ज्ञान संवर्धन और नैतिक चरित्र निर्माण पर शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के साथ वार्तालाप की गई। विद्यार्थियों से वार्तालाप से तथा पठन-पाठन कार्य से उप विकास आयुक्त महोदया द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गई तथा विद्यार्थियों को संपूर्ण शिक्षण संसाधन सामग्री का व्यवस्थित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब को जल्द शुरू करने की बात बताई गई। इस विद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

अन्त में उप विकास आयुक्त महोदया के द्वारा प्रखंड सह अंचल के लिए स्थल निरीक्षण तथा इन्द्रपुरी सोन बैराज का भी भौतिक निरीक्षण किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट