25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार घर में छिपाकर बिक्री करने का आरोप
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 09, 2026
- 2 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर जिला के करमचट थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार महिला की पहचान करमचट थाना क्षेत्र के थिलोई गांव निवासी करीब 35 वर्षीय मीरा देवी, पति स्वर्गीय अरविंद मुसहर के रूप में हुई है
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को दिवा गश्ती के दौरान बगही पुल के समीप पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थिलोई गांव में मीरा देवी अपने घर में शराब छिपाकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम महिला सिपाही और सशस्त्र बल के साथ उसके घर पहुंची पुलिस को देखते ही घर के दरवाजे पर बैठी महिला भागने का प्रयास करने लगी, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। इसके बाद नियमानुसार महिला सिपाही द्वारा उसकी तलाशी ली गई, जिसमें कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ वहीं घर की तलाशी के दौरान आंगन में रखी चौकी के नीचे एक बोरे में छिपाकर रखे छोटे-छोटे प्लास्टिक पैकेटों में करीब 15 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक कमरे में रखे बक्से में तसले के अंदर प्लास्टिक पैकेट में करीब 10 लीटर शराब मिली। इस तरह पुलिस ने कुल 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने शराब खरीदकर गांव में चोरी-छिपे बिक्री करने की बात बताई। इसके बाद बरामद शराब को जब्त करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और जप्ती सूची की प्रति उसे उपलब्ध कराई गई है करमचट थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ मीरा देवी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है


रिपोर्टर