भभुआ के शिवपुर गांव में बंद घर से करोड़ों के गहने चोरी, परिवार के वाराणसी जाने पर वारदात

ताला तोड़कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत रतवार पंचायत के शिवपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये के गहनों की चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुर गांव निवासी अमित सिंह के घर में चोरी की वारदात हुई है।


अमित सिंह की पत्नी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य वाराणसी गए हुए थे। इसी दौरान घर को खाली पाकर चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर से करोड़ों रुपये के गहने चोरी होने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने और चोरों का पता लगाने में लगी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट