दुर्गावती में नाबालिग बच्चे को बांधकर पिटाई का आरोप, प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर नाबालिग बच्चे को बांधकर पिटाई करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर सहजाद अंसारी ने दुर्गावती थाने में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है आवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ता सुबह करीब पांच बजे साइंस एकाडमी पब्लिक स्कूल के पास मौजूद थे।


इसी दौरान स्कूल के मुख्य गेट पर कुछ अभद्र शब्द लिखे होने की बात सामने आई आरोप है कि गेट पर लिखे शब्दों को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने एक नाबालिग बच्चे को पकड़ लिया और उसे कथित तौर पर बांधकर मारपीट की बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चा पहले इसी विद्यालय में पढ़ता था और उसकी स्कूल फीस भी बकाया थी। आरोप है कि बच्चा स्कूल के पास पहुंचा था और मुख्य गेट पर कुछ लिख दिया, जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने उसे पकड़कर कथित रूप से पीटा मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट