कैमूर में 38 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत, घटनास्थल से कट्टा और कारतूस बरामद

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरहिरा गांव में शशिकांत त्रिपाठी (38), पिता स्व. पारसनाथ पांडेय की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर अवैध देशी कट्टा से खुद को गोली मारी। घटना में उनके माथे के दाहिने हिस्से में गंभीर जख्म पाया गया।


घटनास्थल पर शव के दाहिने हाथ के पास एक कट्टा और बाएं हाथ के पास एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट