अकोढ़ीगोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या-385/26, दिनांक 26.10.26, धारा 303(2)/317(2)/316(2)/318(4)/336(3) BNS के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. राजू कुमार, उम्र 30 वर्ष, पिता उमेश सिंह, साकिन बॉक, थाना अकोढ़ीगोला और 2. विकलेश चौधरी उर्फ खोखा, उम्र 26 वर्ष, पिता स्व. बब्लू चौधरी, साकिन बैरकप, थाना दरिहट, जिला रोहतास शामिल हैं।


पुलिस के अनुसार दोनों पर चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद-बिक्री का आरोप है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट