जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 27, 2026
- 3 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मल्टीपर्पस हॉल,फजलगंज, सासाराम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए,जिला विकास पदाधिकारी,ज़िला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं निदेशक एनईपी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। युवा उत्सव के अंतर्गत पाँच विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला,रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की पाँच विधाओं में कविता लेखन,समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत,चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। इन सभी विधाओं में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं की कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को राज्य-स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर उपलब्ध कराना रहा। जिला-स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को राज्य-स्तरीय युवा उत्सव में रोहतास जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जायेगा।


रिपोर्टर