छात्राओं को डीएम ने दिलाई नशामुक्ति अभियान संकल्प
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 27, 2026
- 3 views
रोहतास।महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,बेदा,सासाराम में छात्राओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्, मुख्यमंत्री के शपथ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
जिले के 43 शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए विद्यार्थी सहयोग शिविर।नशामुक्त समाज के निर्माण तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,बेदा,सासाराम में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, रोहतास,उप विकास आयुक्त सहित जिले के अन्य वरीय एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा नशामुक्ति के संबंध में ली गयी शपथ का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से जुड़ते हुए संस्थान की छात्राओं ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण,स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की महत्वपूर्ण वाहक है। नशे की प्रवृत्ति व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए विद्यार्थियों,शैक्षणिक संस्थानों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र के प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने,अपने साथियों एवं परिवार के सदस्यों को भी नशामुक्त जीवन-शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा ‘नशामुक्त रोहतास’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें। विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान,उनकी आवश्यकताओं की पहचान तथा संबंधित मामलों के निष्पादन की दिशा में पहल करते हुए जिले के कुल 43 शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध सहायता एवं सहयोग संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देने तथा उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के हितों के संरक्षण,उनकी समस्याओं के समाधान तथा शैक्षणिक संस्थानों में सहयोगात्मक वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। विद्यार्थी सहयोग शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सुलभ मंच उपलब्ध कराना तथा संबंधित संस्थानों एवं पदाधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना है। जिला प्रशासन नशामुक्ति अभियान एवं विद्यार्थी कल्याण से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को जागरूक,जिम्मेदार एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का सहभागी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशामुक्ति के प्रति जनभागीदारी और विद्यार्थियों के समग्र हितों को केंद्र में रखते हुए जिले में इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


रिपोर्टर