सुरक्षित बचपन अभियान: केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को बताए गए कानूनी अधिकार, पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 27, 2026
- 3 views
शिवहर से ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय, शिवहर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम-2015, पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी गई।
