कॉल रिकॉर्डिंग और पैसे भेजने के स्क्रीनशॉट के साक्ष्य के साथ एसपी से शिकायत, जांच व कार्रवाई की मांग

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 निवासी अमित कुमार टिंक्ल ने पुलिस अधीक्षक कैमूर को लिखित आवेदन देकर एक व्यक्ति पर केस का रफा-दफा कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ कथित बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग और पैसे भेजने से संबंधित स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध होने की बात कही है।

पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन के अनुसार, अमित कुमार, पिता रामाशंकर प्रसाद, निवासी वार्ड-16, थाना भभुआ, जिला कैमूर ने आरोप लगाया है कि अनुराग राज केशरी उर्फ प्रदेशी द्वारा दिनांक 6 मार्च 2024 को एक केस का रफा-दफा कराने के नाम पर उनसे पैसे की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त मांग के बाद उनके द्वारा संबंधित व्यक्ति के फोनपे पर पैसे भेजे गए।

अमित कुमार के मुताबिक, इस पूरे मामले से संबंधित बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है, जबकि पैसे के लेनदेन से संबंधित स्क्रीनशॉट भी उनके पास मौजूद है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से इन साक्ष्यों की जांच कर पूरे मामले की सत्यता सामने लाने की मांग की है।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति कथित तौर पर अन्य लोगों से भी पैसे लेकर उनके काम करवाने का कार्य करता था शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग किया गया है  यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अमित कुमार ने अपने आवेदन में पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कराने, कथित तौर पर लिए गए पैसे वापस दिलाने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस शिकायत और उपलब्ध बताए जा रहे कॉल रिकॉर्डिंग एवं डिजिटल भुगतान के साक्ष्यों की जांच किस प्रकार करती है और जांच के बाद मामले में क्या कार्रवाई सामने आती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट