निसिझा में शहीद विकास सिंह के 13वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा

संवाददाता सूचित पांडे की रिपोर्ट

रामपुर / कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड अंतर्गत , जलालपुर पंचायत के निशीझा में सोमवार को शहीद विकास सिंह के 13वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता किए किसान मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष विमलेश पांडेय कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद की प्रतिमा / चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

उल्लेखनीय है कि शहीद विकास सिंह 27 अक्टूबर 2013 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए बम कांड में शहीद हो गए थे।

इस अवसर पर अनिल सिंह, संतोष पांडेय, किट्टू सिंह, रामाश्रय यादव, रवि कुमार, तनु, विशाल सिंह, शिवम सिंह सहित गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि शहीद विकास सिंह का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट