डंडवास मुखिया के घर गोलीबारी में मुख्य आरोपी सोनू तिवारी समेत दो गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार

पुरानी रंजिश में फायरिंग का मामला, चारों नामजद आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

कैमूर:-- जिला के मोहनियां थाना क्षेत्र के डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रजापति के घर पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू तिवारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को भारतमाला प्रोजेक्ट के ददरा के पास से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में इससे पहले दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। ताजा कार्रवाई के बाद गोलीबारी मामले में नामजद चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट