दुर्गावती थाना की कमान विजय प्रसाद के हाथों में, पशु तस्करी और शराब कारोबार पर अंकुश लगाना होगी बड़ी चुनौती
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 27, 2026
- 2 views
संवाददाता पिंटू कुमार तिवारी की रिपोर्ट
यूपी-बिहार सीमा से सटे दुर्गावती थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार पर रोक लगाना नए थानाध्यक्ष के लिए होगी अहम परीक्षा
कैमूर / जिला के दुर्गावती थाना की कमान अब चैनपुर के पूर्व थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के हाथों में आ गई है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण दुर्गावती थाना पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में नए थानाध्यक्ष के सामने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती होगी।
दुर्गावती थाना क्षेत्र में पशु तस्करी, शराब की अवैध आवाजाही और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उत्तर प्रदेश से सीधा जुड़ाव होने के कारण सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाना और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करना भी जरूरी होगा।
विजय प्रसाद के सामने नई जिम्मेदारी के साथ अपराध नियंत्रण, अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी। सीमावर्ती मार्गों पर निगरानी, नियमित जांच और सूचना तंत्र को मजबूत करना इन चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभा सकता है।


रिपोर्टर