तिलौथू में युवती से दुर्व्यवहार कांड का त्वरित खुलासा, FIR के महज 05 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, ऑटो बरामद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 10, 2026
- 1 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।10.11.2026: तिलौथू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के साथ दुर्व्यवहार के मामले में तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण:
दिनांक- 09.11.2026 को तिलौथू थाना क्षेत्र की एक युवती अपने घर से निकली थी। बंजारी के पास उसने तिलौथू चलने के लिए एक ऑटो में बैठी। ऑटो में चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति पहले से सवार थे। आरोप है कि तीनों युवती को तिलौथू लाने के बजाय बारूण ले गए, जहाँ एक कमरे में उसके साथ दुर्व्यवहार की घटना को अंजाम दिया।
इसके बाद आज दिनांक- 10.11.2026 को ऑटो चालक युवती को लेकर तिलौथू छोड़कर भागने लगा, जिसे परिजनों की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के बयान एवं चालक से पूछताछ के आधार पर अन्य दोनों अभियुक्तों को बारूण थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
जमुना राम, उम्र करीब 41 वर्ष, पिता- ब्रह्मदेव राम, साकिन- चन्दर बिगहा, थाना- बारूण, जिला- औरंगाबाद (ऑटो चालक)
अरविन्द कुमार, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता- विश्वनाथ राम, साकिन- चन्दर बिगहा, थाना- बारूण, औरंगाबाद
नन्हक राम, उम्र करीब 42 वर्ष, पिता- स्व. श्याम लाल, साकिन- चन्दर बिगहा, थाना- बारूण, औरंगाबाद
पीड़िता के परिजनों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 05 घंटे के अंदर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी बरामद कर लिया गया है।
मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर