डीएम एवं डीएफओ ने पत्थर खनन को लेकर किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 10, 2026
- 1 views
रोहतास।पत्थर खनन उद्योग के संबंध एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी, रोहतास द्वारा गायघाट एवं गिजवाही का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थलों की भौगोलिक स्थिति, पहुंच पथ एवं आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पत्थर खनन कार्य शुरू होने के बाद वाहनों एवं अन्य संसाधनों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने गायघाट एवं गिजवाही आने-जाने वाले मार्गों के चौड़ीकरण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारी को स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों के चौड़ीकरण के संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि आगे की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।


रिपोर्टर