कर्मनाशा पुल के पास कंटेनर से 32 मवेशी बरामद, झारखंड के तीन तस्कर गिरफ्तार

सहायक संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट 

रामगढ़ (कैमूर)---- विधानसभा क्षेत्र के दुर्गावती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस ने कर्मनाशा पुल के पास से एक कंटेनर को जब्त कर उसमें क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 32 मवेशियों को मुक्त कराया है। इस मामले में मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो सभी झारखंड के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कंटेनर के जरिए अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कर्मनाशा पुल के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नंबर- BR 24 GD 7380) को रोका।

जब कंटेनर के डाला की तलाशी ली गई, तो उसमें 32 मवेशी बेहद क्रूरतापूर्वक बांधे हुए पाए गए। पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर लिया और मौके से चालक समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. मोहम्मद नजीर (चालक) – पिता: जाहिद मियां, निवासी: ग्राम गजवा, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा (झारखंड)।

2. नईमुद्दीन अंसारी – पिता: अफजल अंसारी, निवासी: ग्राम लोहांजरा, थाना पुसो, जिला गुमला (झारखंड)।

3. इरशाद अंसारी – पिता: जैनुल अंसारी, निवासी: ग्राम लोहांजरा, थाना पुसो, जिला गुमला (झारखंड)।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पशु क्रूरता अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट