दुर्गावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुल्हड़ियां मोड़ से बाइक समेत 33.260 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 13, 2026
- 2 views
सहायक संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
रामगढ़(कैमूर)------ विधानसभा के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस ने ग्राम कुल्हड़ियां मोड़ के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर मोटरसाइकिल के माध्यम से शराब की खेप लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कुल्हड़ियां मोड़ के समीप घेराबंदी की। पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 65BW 0896) छोड़कर मौके से फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 10.260 लीटर '8PM' अंग्रेजी शराब तथा 23 लीटर 'ब्लू लाइम' देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 33.260 लीटर अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त पल्सर बाइक को जब्त कर लिया है।
थाना पुलिस द्वारा जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार अभियुक्त की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर