भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Nov 13, 2026
- 37 views
कलश यात्रा के साथ रामगढ़ में सजेगा भक्ति का दरबार, काशी के कथावाचक सुनाएंगे भागवत कथा
बिहार--- कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ में श्री मार्कण्डेय शुक्ल के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं एकादशी व्रत उद्यापन को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में काशी के प्रसिद्ध कथावाचक पं. अरविंद कृष्ण शास्त्री महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करेंगे।आयोजन के तहत 14 नवंबर से कथा प्रारंभ होगी, जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। इसी दिन एकादशी व्रत का उद्यापन भी किया जाएगा। वहीं, 21 नवंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन होगा। यज्ञाचार्य के रूप में काशी के पं. भरत पाण्डेय अपनी भूमिका निभाएंगे।आयोजक श्री मार्कण्डेय शुक्ल ने बताया कि परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने तथा धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की।
कार्यक्रम में समस्त शुक्ल परिवार आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है।


रिपोर्टर