बाल दिवस पर संस्कार कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 14, 2026
- 1 views
तलेन । बाल दिवस के अवसर पर संस्कार कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, तलेन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, गायन, नाटक एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें मिठाई वितरित की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।विद्यालय संचालक देव सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा, खुशियों और उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


रिपोर्टर