डालमियानगर थाना में छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने कहा - श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

संवाददाता पारसनाथ दुबे

डेहरी रोहतास। शुक्रवार को छठ पर्व को लेकर डालमियानगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थानाध्यक्ष उनमुससलमा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान घाटों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

थाना प्रभारी ने बैठक में कहा कि छठ के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता होगी। प्रशासन का पूरा अमला छठव्रतियों की सुरक्षा में घाटों पर तैनात रहेगा।

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से भी अपील की गई कि वे पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट