लोक आस्था का महापर्व छठ ब्रत के पावन बेला पर बिहार बासियों से मोहन राम नें किया पुरजोर अपील


संवाददाता पारसनाथ दुबे 


डेहरी रोहतास।लोक आस्था का महापर्व छठ ब्रत देश के प्रत्येक राज्यों जैसे -बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल, उत्तराखंड ,एवं दिल्ली इत्यादि राज्यों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार के पावन बेला पर जीविको पार्जन हेतु दिल्ली, बम्बे, सूरत, एवम गुजरात जाने वाले लाखों मजदूर अपने दिल में अरमान को संजोये यह पर्व को मनाने अपने - अपने घर पर आते हैं। 

    बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि व मेहतर सेवा संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मोहन राम(पत्रकार) नें कहा है कि बिहार प्रदेश के तमाम जिला के जिला प्रशासन , जिला पदाधिकारी एवम आरक्षी अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में साफ - सफाई, रौशनी, वैरिकेडिंग, पेयजल एवम सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनें की तैयारी में लग गए हैं। जिला प्रशासन नें प्रत्येक प्रखंड के बीडीओ, सी ओ, एवम थाना के थाना ध्यक्ष को जिम्मेवारी सौंपी है। जिला प्रशासन अपने पूरी टीम के साथ बड़े ही मुस्तैदी के साथ छठ घंटों का भी निरीक्षण किया है। 

     श्री राम नें कहा है कि छठ घाट , सोन नदी, डैम, नहर, पोखरा, तालाब आदि जगहों पर बनाया जाता है, जहाँछठ ब्रति अरघ देती हैं। यह कहा गया है, "सावधानी हटी दुर्घटना घटी"। 

  ऐसी भीष्म परिस्थिति में मोहन राम नें बिहार वासियों से अपील किया है कि अपने अपने छठ घाटों पर प्रशासन के अलावे आप लोग अपने बाल बच्चों पर निगरानी अवश्य रखें ताकि किसी भी प्रकार का अन होनी न हो जाय ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट