आर.पी.एफ. नबीनगर की बड़ी कार्यवाही, चोरी के चार 04 मोबाइल के साथ एक को किया गिरफ्तार

अखिल भारतीय समाचार टीम 

बिहार--- औरंगाबाद दिनांक- 14.11.2026 को निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद सहा.उप निरी जितेन्द्र प्रताप यादव आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा एवं आरक्षी संजीव कुमार सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट- नबीनगर की टीम द्वारा नबीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 पर अपराधिक गतिविधि की निगरानी एवं चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदेहावस्था में पकड़ा।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजीव रंजन कुमार, उम्र करीब- 27 वर्ष, पिता- योगेश्वर सिंह, ग्राम- सत्तर धनांव, थाना- नबीनगर, जिला- औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई।

जब उससे उसके पास रखे किसी संदिग्ध सामान के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि इसमें कुछ नहीं है, किन्तु जब दिखाने को कहा गया तो सच्चाई बताते हुए बताया कि इसमें चोरी का मोबाइल है। चेक करने पर उसके पैंट के दाहिने और बायें जेब से दो-दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कुल- 04 मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसके संबंध में पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।

बरामद चोरीत मोबाइल फोन को विधिवत जप्ती सूची बनाते हुए जप्त किया गया और मोबाइल चोरी के अपराध से अवगत कराते हुए राजीव रंजन कुमार को गिरफ्तारी नियमों एवं प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, रेलवे सुरक्षा बल- नबीनगर के लिखित शिकायत पत्र के साथ जप्त मोबाइल एवं गिरफ्तार व्यक्ति को कार्यवाही हेतु राजकीय रेल थाना- सोननगर को सुपुर्द किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट