पवन सिंह के कार्यक्रम में जाने से पहले एक्सीडेंट



रोहतास। जिले एक आंखें हुई नम : पवन सिंह को देखने की हसरत लिए निकला था लाडला, पहुंचा तो सिर्फ उसकी मौत की खबर

"भैया, पवन सिंह आ रहा है... एक बार देख आते हैं" - यही आखिरी बोल थे कारण के, फिर कभी घर नहीं लौटा

भलुनी धाम / दिनारा (रोहतास)भलुनी धाम महोत्सव में आज हजारों दिल धड़क रहे थे भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के लिए। मंच सजा था, लाइटें चमक रही थीं, भीड़ बेसब्र थी। लेकिन उसी भीड़ में शामिल होने का सपना देखने वाले एक 20 वर्षीय युवक का सपना, मंच तक पहुंचने से पहले ही सड़क पर बिखर गया।

हसरत अधूरी रह गई...

मृतक युवक की पहचान दिनारा प्रखंड के इशरपुरा गांव निवासी विश्वनाथ उपाध्याय के इकलौते पुत्र कारण उपाध्याय* के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि कारण पवन सिंह का बहुत बड़ा फैन था। जैसे ही उसे पता चला कि भलुनी महोत्सव में पवन सिंह आ रहे हैं, वह खुशी से झूम उठा। सुबह से ही तैयारी में था। मां से कहा - "मां, जल्दी खाना दे दो, पवन सिंह को देखना है।" दोस्तों को फोन किया। नई शर्ट पहनी और बाइक लेकर घर से निकल पड़ा, आंखों में अपने चहेते स्टार को देखने की चमक लिए।उसे क्या पता था कि यह घर से उसका आखिरी निकलना है।

पीपरी पुल बना काल का पुल

भलुनी धाम से कुछ ही किलोमीटर पहले, पीपरी पुल के समीप गिरा और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं।जिस पवन सिंह के गाने पर वह झूमना चाहता था, उसी के कार्यक्रम में जाने के रास्ते में उसकी जिंदगी का गाना हमेशा के लिए खामोश हो गया।

जिस घर से शहनाई जैसी खुशी निकली थी, वहां अब मातम की चीखें हैं

जब यह खबर इशरपुरा गांव पहुंची तो मानो पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर से कुछ घंटे पहले एक हंसता-खेलता नौजवान निकला था, वहां अब छाती पीट-पीट कर रोती मां और बेसुध पड़े पिता का करुण क्रंदन गूंज रहा है।"मेरा बेटा तो पवन सिंह को देखने गया था... उसे क्या हुआ था, उसे वापस ला दो..." - मां की यह चीख सुनकर हर किसी की आंखें भर आईं। पूरे गांव में मातम पसरा है। युवाओं की टोली जो उसके साथ जाने वाली थी, अब उसके शव के इंतजार में खड़ी है।एक तरफ भलुनी धाम में हजारों लोग "लॉलीपॉप लागेलु" पर झूम रहे होंगे, तो दूसरी तरफ एक गांव में एक मां अपने लाल के लिए चीत्कार कर रही है।काश! प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सड़कों पर थोड़ी बैरिकेडिंग, थोड़ी सुरक्षा बढ़ा दी होती। काश! पीपरी पुल जैसे खतरनाक मोड़ पर पुलिस की तैनाती होती। तो शायद कारण आज जिंदा होता।भलुनी महोत्सव का यह रंगारंग कार्यक्रम एक परिवार के लिए जिंदगी भर का काला अध्याय बन गया। पवन सिंह को देखने की एक मासूम हसरत, एक परिवार की दुनिया उजाड़ गई।भगवान कारण की आत्मा को शांति दें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट