घर और कार से 274 लीटर शराब बरामद, अपराधी फरार

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआंं(कैमूर)----- अनुमंडल क्षेत्र के भगवानपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोसडिहारा में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने गुड्डू साह के घर और उनकी कार से कुल 274 लीटर शराब जब्त की है। मौके से एक कार भी बरामद की गई है।


इस मामले में आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कोसडिहारा में कार्रवाई की गई, जहां गुड्डू साह के घर और कार से कुल 274 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट