घर से भाग रही महिला को RPF डेहरी ऑन सोन ने दून एक्सप्रेस से बरामद कर परिजन को सौंपा


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।डेहरी ऑन सोन (रोहतास), को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला घर से नाराज होकर गाड़ी संख्या 13009 अप (हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश) दून एक्सप्रेस में भाग कर जा रही है।


उक्त सूचना पर गाड़ी में कार्यरत मार्गरक्षण दल को सूचित किया गया। गाड़ी संख्या 13009 अप दून एक्सप्रेस के डेहरी ऑन सोन प्लेटफॉर्म संख्या- 03 पर आगमन उपरांत उक्त कोच को उप निरीक्षक अमरजीत दास साथ स्टाफ एवं महिला कर्मचारी के साथ अटेंड किया गया।


इस दौरान मार्गरक्षण दल इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा एक महिला शांति देवी, उम्र करीब 50 वर्ष, पति- किशोरी साव, निवासी- बदहपुर भोरमिरगंज, थाना- मुफस्सिल, जिला- गया (बिहार)को सुपुर्द करते हुए बताया कि यही महिला घर से भाग कर जा रही थी।


बाद में उक्त महिला को पोस्ट पर लाकर महिला आरक्षी प्रीति कुमारी की देखरेख में रखा गया तथा इनके परिजन को सूचित किया गया। सूचना पर उक्त महिला के लड़का नीरज कुमार गुप्ता, उम्र करीब- 22 वर्ष, पिता- स्व. किशोरी साव* रेसुब पोस्ट डेहरी ऑन सोन पर आए और अपनी माता जी की पहचान की।


बाद सत्यापन एवं फोटोग्राफी के उपरांत महिला को उनके लड़के नीरज कुमार गुप्ता को सही सलामत सुपुर्द किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट