पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की मांग, पीएम को भेजा ज्ञापन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 20, 2026
- 1 views
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने हल्द्वानी एसडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन, झूठे केसों में फंसे निर्दोष पुरुषों को संरक्षण देने की उठाई मांग
अखिल भारतीय समाचार टीम
उत्तराखंड--- अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। संस्था के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी एसडीएम के माध्यम से यह ज्ञापन सौंपा।
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए विशेष कानूनों की आड़ में कुछ लोग निर्दोष पुरुषों को छेड़छाड़, मारपीट, यौन शोषण, दहेज और बलात्कार जैसे झूठे केसों में फंसाकर उनका शोषण कर रहे हैं।
झूठे केसों से बढ़ रहा मानसिक तनाव
ज्ञापन में कहा गया कि झूठे केसों में फंसे पुरुषों से समझौते के नाम पर लाखों रुपये की मांग की जाती है। मांग पूरी न करने पर उन्हें जेल भेज दिया जाता है। इससे उनका भविष्य, समाज में सम्मान, परिवार और आर्थिक स्थिति सभी चौपट हो जाती है। मानसिक तनाव के चलते कई पुरुष आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं।
संस्था का कहना है कि यदि पुरुषों के संरक्षण के लिए पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय होता, तो पीड़ित पुरुष अपनी बात रखकर कानूनी लड़ाई लड़ सकते थे।
ये मांगें रखी गईं:
1. पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय का यथाशीघ्र गठन किया जाए
2. झूठे केसों में फंसे निर्दोष पुरुषों को हुए नुकसान की पूर्ण क्षतिपूर्ति की जाए
3. पुरुषों के कल्याण के लिए अलग बजट और सरकारी योजनाएं बनाई जाएं
4. महिलाओं के कानूनों का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए कानून बनाया जाए
इस दौरान मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार, सुनीता तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि महिला-पुरुष के बीच बढ़ रहे मतभेद को खत्म करने के लिए दोनों को समान संरक्षण मिलना जरूरी है।
ज्ञापन देने में ये रहे मौजूद
रेनू कांडपाल, अलका टंडन, सौरभ कुमार, महेश साहू, हैप्पी महेश्वरी, यश गुप्ता, रोहित साहू, सुशील साहू, प्रशांत गुप्ता, विनीत टंडन, संदीप यादव, सूरज मिस्त्री, रोहतास प्रजापति, जानकी कश्यप, अमित कुमार, सुशील राय, रवि गुप्ता, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार आदि।


रिपोर्टर