शिवहर में Fit India Sundays on Cycle के 100वें संस्करण पर निकली गई साइकिल रैली, युवाओं में दिखा फिटनेस का उत्साह
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 29, 2026
- 11 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat), शिवहर द्वारा रविवार, 29 नवंबर 2026 को Fit India Sundays on Cycle के 100वें ऐतिहासिक संस्करण के अवसर पर विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में जिले के युवाओं, साइकिलिंग प्रेमियों एवं आम नागरिकों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों भाग लिया।
साइकिल रैली का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे कोठिया चौक स्थित शाहबाजा ओसिस स्टडी कोचिंग सेंटर से रैली पुलिस लाइन होते हुए गौरीशंकर मंदिर से पुरानी बस स्टेन पिपराही रोड कर्पूरी द्वार से होते हुए पुनः ओसिस स्टडी सेंटर तक हुआ। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ मुख्य अतिथि श्री राजन नंदन सिंह ( सभापति शिवहर), सोल ओर मेमेंटो से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में अन्य मुख्य अतिथि गण भी शामिल थे जो निम्न प्रकार है। देव राज सर ,श्री नितेश अस्थाना , कौशल सर, मनीष चंद्र , विशाल कुमार ,आदित्य नंदन, कल्याण पटेल अन्य मुख्य अतिथियों शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि देशभर में Fit India Movement, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सहयोग से Sundays on Cycle के 100वें संस्करण को उत्साहपूर्वक मनाया गया है। इस विशेष आयोजन की थीम "Pedalling Towards India's Olympic Dream" है। इसका उद्देश्य साइकिलिंग के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान को भी प्रमुखता से शामिल किया गया ।इसके तहत प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।तथा हस्ताक्षर अभियान एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मेरा युवा भारत, शिवहर की ओर से जिले के युवाओं एवं आम नागरिकों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिये। अपील की गई है। यह प्रतियोगिता दो पाली में कराई गई ।पहली पाली में लड़के का प्रथम स्थान-चंदन कुमार , द्वितीय - गोलू कुमार तृतीय नितेश कुमार तथा दुतीय पाली में लड़कियां में प्रथम स्थान - मासूम कुमारी, द्वितीय - रानी कुमारी, तृतीय:- रागनी कुमारी सभी विजेताओं को मुमेंटो देकर सभापति और मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । अतिथि गण द्वारा पौधा के उपरांत राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम को समापन किया गया।


रिपोर्टर