बागमती नदी की पुरानी धार में डूबने से दो किशोरों की मौत, जहांगीरपुर गांव में पसरा मातम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 29, 2026
- 1 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार के रिपोर्ट
शिवहर। जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर स्थित बागमती नदी की पुरानी धार में डूबने से दो नाबालिग किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जहांगीरपुर गांव के वार्ड संख्या-5 निवासी रवि कुमार (15), पिता संतोष राय तथा सावन कुमार उर्फ खेदु (14), पिता विश्वनाथ राय के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और श्यामपुर भटहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोनों किशोरों की असमय मौत से जहांगीरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


रिपोर्टर