अभिभावक–शिक्षक बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट

शिवहर ---- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर में 28 & 29 नवंबर को अभिभावक–शिक्षक बैठक (पैरेंट्स फैकल्टी मीटिंग) का आयोजन किया गया। बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केशवेन्द्र चौधरी एवं अकादमिक प्रभारी डॉ. जय शंकर प्रसाद केशरी सहित सभी नियुक्त मेंटर्स फैकल्टी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रत्येक अभिभावक के साथ व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, प्राप्त अंक, नियमित उपस्थिति, अध्ययन के प्रति रुचि एवं शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा की गई। साथ ही, पढ़ाई के दौरान आने वाली कठिनाइयों एवं उनके संभावित समाधानों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, महाविद्यालय के विभिन्न क्लबों एवं तकनीकी गतिविधियों में सहभागिता के साथ-साथ उनके अनुशासन, व्यवहार, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क एवं व्यक्तित्व विकास पर भी चर्चा की गई।

विद्यार्थियों के भविष्य एवं करियर संबंधी योजनाओं के अंतर्गत उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल विकास तथा इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

बैठक में अभिभावकों एवं महाविद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, विद्यार्थियों की प्रगति की नियमित समीक्षा, समस्याओं के समाधान तथा व्यक्तिगत मार्गदर्शन में मेंटर्स की भूमिका पर जोर दिया गया। अभिभावकों के सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं को भी महत्व दिया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. केशवेन्द्र चौधरी एवं अकादमिक प्रभारी डॉ. जय शंकर प्रसाद केशरी ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों एवं महाविद्यालय के बीच निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने पर बल दिया।


बैठक के प्रमुख परिणाम: बैठक के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत प्रगति से संबंधित समस्याओं और सुधार के क्षेत्रों की पहचान की गई। अभिभावकों एवं मेंटर्स के बीच बेहतर संवाद स्थापित हुआ तथा विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार के लिए नियमित निगरानी, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को महत्वपूर्ण माना गया। साथ ही, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन एवं पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर सहमति बनी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करना, उनकी समस्याओं को समझना, सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट