किसानों पर दर्ज मुकदमे किए जाएं वापस

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला। ज्ञापन सौंपकर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने और अतरौली माइनर से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को तहसील पहुंचा। यहां उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।

इसमें कहा गया कि अन्ना मवेशियों से पीड़ित किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। अतरौली माइनर की सफाई न होने से हुए ओवरफ्लो से हरिहरपुर, कोठी नगला और राजापुर आदि गांवों के किसानों की लगभग 300 बीघा फसल नष्ट हो गई थी। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी थी। ऐसे में पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजय पाल, सेवादल जिलाध्यक्ष देवकीनंदन दुबे मुन्ना, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमर खान, जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे पप्पू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बहार कुरैशी, गोविंद वर्मा, अनुज शर्मा, उपदेश तिवारी, ओमप्रकाश अग्निहोत्री, पूर्व सभासद अब्दुल रशीद सन्यासी, इंतजार अली, बांके बिहारी शाक्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट