सोचा मिलेगी बड़ी मछली, हाथ में आ गया अजगर ......

वाराणसी (सेवापुरी) : कभी कभी उम्मीदें भी अक्सर आफत ले आती हैं जिससे आदमी भौचक्का रह जाता है। कुछ ऐसी ही वाकया पेश आया जंसा थाना के महगीपुर गाव में जहां कई बच्चे गद्दोंपुर गाव के पास पचबनवा जंगल के सामने शुक्रवार दोपहर वरूणा नदी में मछली पकड़ने जाल लेकर गए थे। गर्मी में मछली की तलाश में जैसे ही नदी में बच्चों ले हाथ डाला उनको लगा कि कोई बड़ी मछली है। जाल डाला तो उनके हाथ भारी भरकम अजगर लग गया। अजगर हाथ में देख कर सभी डर कर भाग गए और बाद में हिम्मत कर जाल में अजगर को फंसा लिया। हिम्मत कर अजगर को वहा से लेकर ग्राम प्रधान के सामने मैदान में ले आये जिसे देखकर सभी दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को अजगर पकड़ने की बाबत  सूचना दी बताया जाता है कि महंगीपुर गाव निवासी महेन्द्र कुमार पटेल, मनीष पटेल, विनोद कुमार पटेल वरूणा नदी में स्नान करने गये थे। वहा पहुंच कर सभी ने मछली पकड़ना शुरू किया। इस बीच गलती से तीनों ने अजगर पकड़ लिया। पहले तो सोचा कि बड़ी मछली है किन्तु अजगर देख सभी डर गये। भाग कर ग्राम प्रधान स्वामी नाथ के यहा आये और जाल लेकर मौके पर पहुंचे और अजगर को किसी तरह जाल में फंसा लिया। अजगर को किसी प्रकार बाहर से ग्राम प्रधान के दरवाजे के पास स्थित मैदान में रखा और जानकारी पुलिस को दिये। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को इस बाबत जानकारी दी। लोगों के मुताबिक गर्मी से राहत पाने के लिए अजगर नदी में चला गया होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट