सशक्त लोकतन्त्र के लिए अधिक से अधिक मतदान करें - मदन मोहन वर्मा(अपर मजिस्ट्रेट)

वाराणसी ।। हरहुआ मतदान करना संवैधानिक अधिकार है।हर देश का मतदाता अपने अधिकार को समझे यह उसकी ताकत है।सशक्त लोकतन्त्र के लिए अधिक से अधिक मतदान जरूरी है। उक्त बातें शनिवार को देर शाम हरहुआ ब्लाक के कोहासि गांव में एस बी सेंट्रल स्कुल के 15वें वार्षिकोत्सव पर बतौर मुख्य अतिथि मदन मोहन वर्मा(अपर नगर मजिस्ट्रेट) ने व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में 11 लाख मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग नही किया। सभी उपस्थित जनो को मतदान का शपथ दिलाया।

विशिष्ट अतिथि कौशलेन्द्र सिंह (राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग) ने कहा कि शिक्षित व् संस्कारित व्यक्ति की हर जगह पूजा होती है। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दिया जाना जरूरी है।साथ ही लोकतन्त्र के पर्व पर शत प्रतिशत मतदान पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित 'सत्य की ओर' योग व् आत्मकथा पुस्तक का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख व् जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह गोपाल ,प्रबन्धक सीता सिंह, महासचिव कमलेश पटेल , पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह पटेल,अनिल कुमार , विवेक कुमार ,मुकेश कुमार व् ममता सिंह ने विचार व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत निदेशक राजेश सिंह व धन्यवाद कमलेश पटेल ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट