उत्तर भारतीय समाज सेवक एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारी आर एन यादव ने सपा पार्टी में पुनः की वापसी

मुंबई।। जनवरी महीने में मुंबई के दौरे पर आये शिवपाल सिंह यादव ने मुंबई के यादवों को एकत्रित करने और सपा को मजबूत करने के बहुत सारे प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चाचा शिवपाल सिंह यादव और महाराष्ट्र में सपा के अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आजमी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता आर एन यादव ने सपा पार्टी में शामिल करवाया। उनके साथ बहुत से कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कलंबोली में आयोजित पत्रकार परिषद में समाजसेवी आर. एन. यादव ने स्पष्ट किया कि सपा को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सपनों को साकार करेंगे। सपा महाराष्ट्र/मुबंई प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने आर एन यादव की नियुक्ति पनवेल शहर, नवी मुबंई शहर जिला अध्यक्ष पद पर की है। साथ ही इन्हें कल्याण सपा प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी है. 

इस अवसर पर यादव समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. बी. यादव, सपा प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर यादव, रायगड़ जिला अध्यक्ष अनिल नाईक, भोला यादव, जितेंद्र यादव, राम नरेश यादव, राय साहब यादव,संत यादव, दयाराम यादव, रमेश यादव, चंद्रजीत यादव, रामप्रीत यादव, राहुल यादव, अशोक यादव, अमित यादव,पवन यादव, राजेश यादव, आर एन यादव, प्रभु यादव और जियालाल यादव। आदि ने उनका स्वागत किया.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट