वाराणसी के रोहनिया में हुए पिछले दिनों डबल मर्डर केस का रोहनिया पुलिस और क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

वाराणसी ।। रोहनिया थाना अंतर्गत जगतपुर गांव में बीते 21 जून को डबल मर्डर केस होने से इलाके में सनसनी फैल गई इस हत्याकांड में रोहनिया थाने का हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र शर्मा और जगतपुर की ही रहने वाली रुचि सिंह का हत्या कर दी गई थी इसहत्या का मुख्य कारण आपसी रंजिश और संपत्ति विवाद था रुचि सिंह के परिवार की करोड़ों की संपत्ति थी इस संपत्ति पर रुचि सिंह के चचेरे देवर प्रकाश सिंह की नजर लगी हुई थी और रुचि सिंह का चचेरा देवर प्रकाश सिंह उस संपत्ति का दावा करता था प्रकाश सिंह ने ही मिलकर अपने चाचा से कुछ संपत्ति का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट दिलीप सिंह उर्फ  वासु सिंह को 5 करोड़ रुपए में तय किया था काफी दिनों से वासु सिंह उस जमीन पर कब्जा करना चाहता था लेकिन हरेंद्र शर्मा उसके मंसूबों पर पानी फेर देता था रुचि सिंह के पति का बहुत पहले ही निधन हो गया था पूरे संपत्ति की इकलौती वारिस थी और हरेंद्र का रुचि सिंह के यहां आना जाना लगा रहता था यह बात प्रकाश सिंह को नागवार लगती थी प्रकाश सिंह ने अपने साथी सोहन सिंह वह अपने मौसा विनोद सिंह को लालच दिया कि इस जमीन पर कब्जा कर लो तुम्हें भी इसका हिस्सा मिलेगा लेकिन हत्या के एक दिन पहले ही उस जमीन को हरेंद्र सिंह ने जो जोतवा दिया था यह बात प्रकाश सिंह को खटक रही थी वह अपनी पत्नी को लेकर पांडेपुर गया था वहीं पर उसको सोहन सिंह ने सूचना दिया कि हरेंद्र ने खेत जोतवा दिया है तभी प्रकाश सिंह व सोहन सिंह विनोद सिंह ने आकर वासु सिंह से मुलाकात किया वासु सिंह ने योजना बनाकर तीनों को 30 बोर की पिस्टल मुहैया कराया और ₹25000 तीनों को दिया और कहा कि अब तुम लोग दोनों की हत्या कर दो मैं तुम्हें पैसा लगाकर छुड़वा लूंगा और मैं कल ही बेंगलुरु निकल जाऊंगा इन तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से उसी रात को रुचि सिंह का दीवार फांद कर उसके मकान में घुस गए और चारपाई पर सोए हरेंद्र सिंह को गोली मार दिया गोली की आवाज सुनकर रुचि सिंह भी उठ गई वही बगल पर खड़े सोहन सिंह ने उसका पैर पकड़कर उसको भी गोली मार दी दोनों की वही मृत्यु हो गई गोली की आवाज सुनकर रुचि सिंह के चचेरे ससुर जो छत पर रुचि सिंह के बेटी के साथ सोए थे गोली की आवाज सुनकर उठे और बाद में सो गए इस घटना में चार लोग शामिल जिसमें 3 की गिरफ्तारी हुई और एक फरार है गिरफ्तार होने वालों में प्रकाश सिंह पुत्र भूवाल सिंह निवासी जगतपुर रोहनिया वाराणसी सोहन सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी गंगापुर रोहनिया वाराणसी विनोद कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय केवला सिंह निवासी भैंसा थाना कछवां जिला मिर्जापुर थे तीनों के ऊपर मुकदमा अपराध संख्या 341/19.302/34/120 बी तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया इसमें अभी दिलीप सिंह उर्फ बासु सिंह फरार है गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह पुणे देव सिंह अनूप सिंह कुलदीप सिंह के अलावा प्रभारी निरीक्षक थाना रोहनिया परशुराम त्रिपाठी वरिष्ठ उपनिरीक्षक महमूद आलम अंसारी उपनिरीक्षक सुरेश सिंह उपनिरीक्षक गौरव पांडे कांस्टेबल सुरेंद्र यादव कांस्टेबल पियूष कांस्टेबल प्रफुल्ल पांडे कांस्टेबल चालक सुनील पासवान मुख्य रूप से टीम में शामिल है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट