
सोये अवस्था में महिला को ईट पत्थर से वार कर हत्या, रेप के उपरांत हत्या की आशंका
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jul 06, 2019
- 369 views
बछवाड़ा(बेगूसराय) ।। थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत में शुक्रवार की रात सोये अवस्था में अज्ञात लोगो द्वारा 35 वर्षीय महिला को ईट पत्थर से मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि रसीदपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात निवासी गोपाल सहनी की 35 वर्षीय पत्नी उषा देवी प्रति दिन की तरह शुक्रवार को भी खाना खाने के उपरांत वार्ड पांच स्थित डेरा पर सोने के लिए चली गई। देर रात अज्ञात लोगो ने महिला को ईट पत्थर से मार-मार कर घायल कर दिया।स्थानीय लोगो ने जब उक्त महिला की कराहने की आवाज सुन मामले की सूचना परिजनों को दिया। स्थानीय लोगो के सूचना पर परिजनो ने घायल महिला को दलसिंहसराय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। घटना कि सूचना पर शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त नही हुआ है आवेदन के उपरांत आरोपित पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वही महिला की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया। वही घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है।
रिपोर्टर