श्रावणी मेला में ड्यूटी के लिए देवघर आ रहे पुलिसकर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 गंभीर रूप से जख्मी

जमुई ।। श्रावणी मेला में ड्यूटी के लिए देवघर आ रहे पुलिसकर्मियों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस दुर्घटना की वजह से 5 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से जख्मी हो गए है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड सशस्त्र पुलिस 2 के पुलिसकर्मियों को लेकर देवघर जा रही गाड़ी रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना अंतर्गत सिकिदिरी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें लगभग 15 जवानों को चोटें आई हैं और 5 जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। गंभीर रुप से घायल पुलिसकर्मियों को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना स्थल पर सिकिदिरी थाना एवं रजरप्पा थाना की गाड़ियां पहुंच चुकी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट