
मतदाताओं के पहली पसंद दहाणु विधानसभा के निर्दल सुयोग्य,कर्मठ ,सुलभ दामोदर शिरिड रांधे
- Hindi Samaachar
- Oct 14, 2019
- 637 views
पालघर.।। जिले में दहाणु 128 (अ.ज.) विधानसभा चुनाव की तिथियां ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है मतदाताओं के रूझान भी बदलने लगे है। मतदाता इस बार दलीय गणित पर नही प्रत्याशी के कद काठी एवं उसके नेकनीयती पर मतदान करने के मुड में दिख रहे है।
खिलाड़ियों के खेल बिगाड़ेंगे निर्दल दामोदर रांधे
हालफिलहाल सर्वे में निर्दलीय,मृदुभाषी ,सुयोग्य,कर्तव्यनिष्ठ,समाजिक दायित्व को निर्वहन करने की सुलभ सक्षम वाकपटुता के धनी बेजोड़ दामोदर शिराड रांधे का पक्ष में मतदाताओं की पहली पसंद बनते नजर आ रहे है।
सहजपन,सरलतम, सुविज्ञ दामोदर को मतदाताओं का सहयोग.
ज्ञात रहे ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में लिपिक पद से सेवा शुरु करने वाले दामोदर रांधे ने अपने अनुभवों के बदौलत उत्कृष्टता से कार्य करते हुए शाखा प्रबंधक, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदो से होते हुए 35 वर्षों तक का बैंकिंग सेवा के बाद फिलहाल सेवानिवृत्त हुए है। सेवामुक्त होकर खेती किसानी करते हुए खेती महोत्सव में किसानी का लोहा भी मनवा चुके है। जिलाधिकारी एवं सांसद से परितोषिक लेकर उन्नति शील किसान का गौरव भी इनके नाम के साथ जुड़ा है। छोटे परिवार में दो लड़कों को उच्च शिक्षा देकर विदेश के केन्या में बी.टेक के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर एवं दुसरें को आई टी इंजीनियरिंग के जरिये मुंबई में बड़ी कंपनी में योग्य पद पर शोभायमान है।
ऐसे सभ्य सुशांत सुशिक्षित जनप्रिय प्रत्याशी को चुनाव में विजयश्री दिलाने के लिए आम लोगों में बहुत उत्साह नजर आ रहा है। जो भाजपा एवं विरोधियों को भारी दबाव में ला खड़ा किये है।
रिपोर्टर