जिले के 6 विधानसभाओं में कल मतदान के लिए प्रशासन तैयार,मतदाता करेंगे अधिकार से निर्णय

पालघर।। जिले में आज विधानसभा चुनाव के लिए 6विधानसभाओं में शांतिपूर्ण तरिके से भारी संख्या में लोग मतदान करे  इसके लिए प्रशासन  हर मुमकिन कोशिश कर रहा हैं।जिलानिर्वाचन अधिकारी डाँ. कैलाश शिंदे के मुताबिक 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदाता अपने बूथों पर पहचान पत्र  दिखाकर मताधिकार का सही उपयोग कर सकते है। वहीं 24 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रत्याशियों समेत उनके सहकर्मियों के उपस्थिति में प्रारंभ होगा।

           ●6 विधानसभाओं के लिए 69 प्रत्याशी●

मालूम रहे कि सभी 6 विधानसभाओं के लिए 80 प्रत्याशियों के नामांकन के बाद 69 प्रत्याशियों के पर्चे वैध और 11 प्रत्याशियों के पर्चे अवैध पाये गये।

      ◆विधानसभा में कुल मतदाता व प्रमुख प्रतिद्वंद्वी◆

सर्वेक्षण के मुताबिक 128 दहाणु (आ.ज.) विधानसभा के लिए 137227 पुरुष,134838 महिला अन्य 4 कुल 272069 मतदाता मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पास्कल धनारे, विनोद भिवा निकाले मार्क्सवादी,शिलानंद बिना कोटला वंचित बहुजन आघाड़ी में किसी एक को विजयश्री दिलायेंगे।129 बिक्रमगढ़ (अ.ज.)बिधानसभा के लिए134943 पुरुष,131506 महिला कुल266449 मतदाता मुख्य प्रतिद्वंद्वी डाँ. हेमंत विष्णु सावरा भाजपा, सुनिल चंद्रकात भुसारा एनसीपी,का.सुरेश भाऊ भोईर में किसी एक को चुनने जा रहे है। 130 पालघर(अ.ज.) विधानसभा के लिए 139174 पुरुष,134803,अन्य17 कुल 283994 मतदाता गण मुख्य प्रतिद्वंद्वी श्रीनिवास वनगा शिवसेना, अमित कृष्ण घोड़ा एनसीपी, योगेश शंकर नम कांग्रेस, सुरेश गणेश जाधव बसपा में सही गलत का पहचान करेंगे।131 बोईसर(अ.ज.) विधानसभा के लिए171302 पुरुष,144072 महिला अन्य 26 कुल315400 मतदाता प्रमुख प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय संतोष जनाठे, विलास सकुर तरे,राजेश रघुनाथ पाटिल बविआ में चालू टक्कर में मतदान के जरिए किसी एक पर भरोसा ईजहार करेंगे। 132 विधानसभा नालासोपारा(सामान्य) के लिए 286004 पुरुष 233020 महिला अन्य58 कुल519082 मतदाता मुख्य मुकाबले में प्रदीप रामेश्वर शर्मा शिवसेना,क्षितिज हितेंद्र ठाकुर बविआ  में किसी एक को प्रतिष्ठा परख लडधे में विजयश्री दिलायेंगे।133 विधानसभा वसई(सामान्य) के लिए157070 पुरुष,147592 महिला अन्य 12 कुल304674 मतदाता विजय गोविंद पाटिल शिवसेना, हितेंद्र विष्णु ठाकुर बविआ,प्रविणा हितेंद्र ठाकुर निर्दलीय में चल रहे मुख्य मुकाबले में किसी एक को बहुमत से ईवीएम में कैद करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट