मजदूरों के बोनस में घोटाला ! शिकायत के बाद बोनस से काटे गए रुपये कर्मचारियों के खाते में

भिवंडी ।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका भिवंडी घोटालो की मनपा बन चुकी हैं. यहाँ पर आऐ दिन सड़क निर्माण घोटाला ,वाहन मरम्मत व दुरुस्ती में घोटाला, बिजली के पोल व बल्ब घोटाला, गटर निर्माण घोटाला, बांधकाम घोटाला, कर घोटाला तथा दवाईयां के घोटाला सहित अब मजदूरों के बोनस में नया घोटाला हुआ हैं ।
       
गौरतलब हो कि भिवंडी शहर के हर विभाग घोटाला मय हैं. मनपा मुख्यालय में भर्ती घोटाला , सड़क निर्माण घोटाला, बिजली के पोल व बल्ब घोटाला, गटर निर्माण घोटाला, बांधकाम विभाग घोटाला, कर घोटाला , व दवाईयां के घोटाले से जनता वाकि़फ हैं. काई घोटालो में काई अधिकारी निलंबित भी हो चुके हैं किन्तु मनपा प्रशासन ने कर्मचारियों की कमी का बहाना बताकर निलंबित अधिकारियों से सांठ गांठकर पुनः हाजिर कर पुनः घोटाला करने के लिए छोड़ दिया जाता हैं. जिसके कारण मनपा प्रशासन का खजाना प्रतिदिन खाली होता रहा. अब कर्ज के सहारे मनपा कर्मचारियों की पगार दी जा रही हैं. कर्मचारियों के बोनस में भी युनियन वालो से सांठ गांठ कर मनपा अधिकारियों ने घोटाला करने की प्रयास किया. किन्तु समय रहते ही कर्मचारियों के विरोध से घोटाला का पर्दाफाश हो गया ।
             
भिवंडी शहर महानगर पालिका में आस्थापन विभाग अनुसार कुल लगभग चार हजार ५०० कर्मचारी कार्यरत हैं.वही पर कर्मचारियों के हक्क के लिए लड़ाई लड़ने वाल कुल १२ युनियन भी मनपा मुख्यालय में सक्रिय हैं. जिसमें महाराष्ट्र राज्य कास्ट्राईब कर्मचारी कल्याण महासंघ , म्युन्सिपल मजदूर युनियन, रिपब्लिकन श्रमिक ब्रिगेड, लेबर फ्रंट युनियन , महाराष्ट्र् राज्य मजूर जनरल कामगार युनियन , भारतीय कामगार सेना, अखिल महाराष्ट्र जनरल कामगार युनियन ,भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ ,शासकीय वाहन चालक संघटना मंत्रालय मुंबई , रिपब्लिकन एम्प्लॉईज फेडरेशन, मुंबई मजदूर संघ ,भारतीय कामगार संघटना का समावेश हैं. मनपा प्रशासन ने इस बार दिवाली बोनस के लिए प्रत्येक कर्मचारियों को ८ हजार १०० रुपए बोनस देने की मंजूरी दी थी.१२ युनियन संगठनों तथा महासंघों के पदाधिकारियो ने आपसी सांठ गाठ कर मनपा के भष्ट्र अधिकारियों से मिलीभगत कर ३ हजार ८०० कर्मचारियों को विश्वास में नही लेते हुए मनपा प्रशासन द्वारा दिया गया दिवाली बोनस में से ५०० प्रति कर्मचारी के हिसाब से युनियन के खर्चे के लिए काटवा लिया था. जिसके लिए १२ युनियन तथा महासंघों के पदााधिकारियो ने मिलकर एक कृृति समिति की स्थापना कर मनपा प्रशासन से प्रत्येक कर्मचारी के दिवाली पर दिये जाने वाले बोनस में से ५०० रुपये काटकर युनियन द्वारा बनाया गया कृति समिति के खाते मे डलवाने के लिए भिवंडी मनपा मुख्य उपायुक्त दिपक कोलेकर से आर्डर भी करवा लिया गया था. मनपा मुख्यालय उपायुक्त दीपक कोलेकर के आदेशानुसार आस्थापना विभाग ने कर्मचारियों के बिना अनुमति से दिवाली बोनस के रकम से ५०० रुपए काट भी लिया था ।
   
भिवंडी मनपा कर्मचारियों को दिवाली बोनस ८ हजार १०० मिलना था किन्तु प्रत्येक कर्मचारियों के बैंक खातो में सिर्फ ७ हजार ६०० ही मनपा प्रशासन ने हस्तांतरण किया जिसके कारण कर्मचारियों में हडकंप मच गया. कर्मचारियों ने ५०० रुपए कम हस्तांतरण किये जाने की जानकारी मांगी.तब कर्मचारियों को मालूम पड़ा कि युनियन संगठना व महासंघ ने मिलकर एक कृति समिति की आस्थापना कर मनपा मुख्यालय उपायुक्त दिपक कोलेकर को निवेदन पत्र दिया हैं कि प्रत्येक कर्मचारियों के बोनस रकम में से ५०० रुपए युनियन के खचें के लिए काट लिया जायें. जिसकी जानकारी मिलने पर मनपा कर्मचारियों में हडकंप मच गया. काई जागरुक कर्मचारियों ने इसकी शिकायत भिवंडी कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण सचिव पंकज गायकवाड़ से की. पंकज गायकवाड़ ने कर्मचारियों की समस्या को लेकर ठाणे जिला अधिकारी तथा भिवंडी मनपा आयुक्त डाॅ प्रवीण आष्टीकर से मुलाकात कर निवेदन पत्र दिया । 
       
भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के काटे गये पैसा वापस देने में आनाकानी कर रही थी. जिसकी शिकायत पंकज गायकवाड़ ने ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से मुलाकात कर दोषी अधिकारियों पर  फौजदारी गुनाह दाखल कर कार्रवाई करने की मांग किया था. कर्मचारियों के साथ हुए अन्याय को देखते हुए ठाणे पुलिस आयुक्त फणसालकर ने भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे को निर्देश जारी किया था कि भिवंडी पालिका के दोषी अधिकारियों की जांच कर तत्काल कार्रवाई करें. पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने मनपा आयुक्त डाॅ प्रवीण आष्टीकर से मुलाकात कर्मचारियों के बोनस रकम से काटे गये पैसे तुरंत वापस करने को कहा.मनपा आयुक्त प्रवीण आष्टीकर ने कर्मचारियों के बोनस रकम से काटे गये ५०० रुपये आज बैंक खाते में जमा किया. भिवंडी मनपा कर्मचारियों के काटे गये पैसे वापस मिलने पर कर्मचारियों ने कांग्रेस पार्टी के ठाणे जिला ग्रामीण जनरल सेक्रेटरी पंकज गायकवाड़ का आभार व्यक्त किया हैं ।

कर्मचारियों के बोनस रकम से काटे गये रुपये कर्मचारियों के हक्क के हैं. वही पर किसी कर्मचारी संघटना को अधिकार नहीं हैं तथा कोई कायदा भी नहीं हैं, परन्तु भष्ट्र भिवंडी मनपा में कृति समिति के कहने मात्र पर ४५०० मनपा कर्मचारियों के बोनस रकम में से प्रति कर्मचारी ५०० रुपये प्रमाणे २२ लाख ५० हजार रुपये काट लिया था. जो पूर्ण रूप से मनपा कर्मचारियों के साथ अन्याय हैं तथा कर्मचारियों के एक षड्यंत्र रचा गया.ऐसे मनपा अधिकारियों पर फौजदारी गुनाह होना चाहिए ।
******पंकज गायकवाड,ठाणे जिल्हा काँग्रेस ग्रामीण जनरल सेक्रेटरी. 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट